Saturday, January 24, 2026
news update
Big news

1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लेने वाले भैरों सिंह राठौड़ का निधन… कई दिनों से थे बीमार, फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने निभाई थी इनकी भूमिका… पीएम मोदी ने जताया दुख…

इम्पैक्ट डेस्क.

साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ जिंदगी की जंग हार गए हैं। उनका जोधपुर एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सीने में दर्द और बुखार के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। साल 1971 में युद्ध के दौरान भैरों सिंह लोंगेवाला में पोस्टेड थे। भैरो सिंह को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें, राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर उनके द्वारा प्रदर्शित किए गए पराक्रम को फिल्म बॉर्डर में प्रदर्शित किया गया था। राठौड़ के बेटे सवाई सिंह ने पीटीआई को बताया था कि उनके पिता को युद्ध की 51वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले 14 दिसंबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती कराया गया, जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनके शरीर के अंग पैरालिसिस से प्रभावित जैसे प्रतीत हुए।

सिंह ने कहा, डॉक्टरों ने हमें बताया कि मेरे पिता को संभवत: मस्तिष्काघात हुआ है। पिछले कुछ दिनों में उनका आईसीयू में भी उपचार हुआ है। सिंह परिवार जोधपुर से करीब 120 किलोमीटर दूर सोलंकियातला गांव में रहता है।

error: Content is protected !!