Google Analytics Meta Pixel
Crime

पत्नी की हत्या से पहले लाश पर चढ़ाने के लिए खरीदा फूल-माला… मारने के बाद पति पहुंच गया थाने…

इम्पैक्ट डेस्क.

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद उसने लाश पर फूल-माला चढ़ाई और पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। हैरान कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लाश बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्वाति की शादी लॉरी चालक काकरला वेंकट कोट्टैया राव से हुई थी। दोनों तेनाली के गांधीनगर में रहते थे। पुलिस ने बताया कि कोट्टैया राव को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है, दोनों में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी होता था।

हत्या से पहले खरीदा फूल व माला 
पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय कोट्टैया गुरुवार को अपनी पत्नी स्वाति के ब्यूटी पार्लर पहुंच गया। वह शराब के नशे में था। यहां पहुंचने से पहले उसने फूल व माला खरीदा, जिसे पार्लर के बाहर ही रख दिया। अंदर पहुंचते ही उसने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद कोट्टैया ने पास मौजूद चाकू से स्वाती की गर्दन, हाथ व पीठ पर कई वार किए और उसे जान से मार डाला। हत्या के बाद उसने स्वाति की लाश पर फूल-माला चढ़ाया। 

थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण 
हत्या के बाद कोट्टैया पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की बात सुनकर पुलिस भी चौंक गई। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाश को बरामद किया। अधिकारियों का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।