Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

बॉलीवुड के लिए बुरी खबर : मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन…

इम्पैक्ट डेस्क.

बॉलीवुड से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात दिल्ली के पास गुरुग्राम में निधन हो गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि 45 साल की दोस्ती पर आज पूर्ण विराम लग गया। सतीश के बिना जिंदगी फिर कभी पहले की तरह नहीं रहेगी। सतीश कौशिक किसी काम से यहां आए हुए थे और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल में शव के पोस्टमॉर्टम के बाद शाम तक पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।