Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National NewsSports

अवनि ने दी भारत को दोहरी खुशी, गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज मेडल, वे पहली भारतीय जो पैरालंपिक में दो मेडल जीती…

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की शूटर अवनि लेखरा ने डबल धमाका किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहली ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं अवनि ने 50 मीटर राइफल में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया है। क्वालीफायर में अवनि ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भारत की तरफ से अवनि पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली महिला खिलाड़ी हैं। भारत का यह पैरालंपिक में 12वां मेडल है। इससे पहले हाई जंप में आज ही प्रवीण कुमार ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया।

अवनि फाइनल मुकाबले में शुरुआत में पिछड़ रही थीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने एलिमिनेशन राउंड में जबरदस्त कमबैक किया और तीसरी पोजीशन पर रहते हुए ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इससे पहले अवनि ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया था। अवनि के इस मेडल के साथ ही भारत ने पैरालंपिक में 12वां मेडल अपने नाम कर लिया है। जिसमें 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जैवलिन थ्रो में सुमित ने देश को दूसरा गोल्ड दिलाया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *