Google Analytics Meta Pixel
Breaking News

कोविड 19 में शासन की मंशा अनुरूप काम नहीं करने पर ​सस्पेंड किए गए दंतेवाड़ा के सहायक आयुक्त

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

दंतेवाड़ा जिले में आदिम जाति कल्याण विकास विभाग में पदस्थ सहायक्त आयुक्त एसी बर्मन को राज्य शासन ने कार्य में कोताही को लेकर निलंबित कर दिया है।

आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के संयुक्त सचिव एमएम मिंज ने जारी आदेश में कहा ​है कि वैश्विक बीमारी कोविड 19 के रोकथाम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना करते हुए पालन नहीं करने और स्वेच्छाचारिता से कार्य करने का दोषी पाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के तैयारियों के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आधार पर प्रदेश में किसी जिला स्तरीय अधिकारी के निलंबन का यह पहला मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *