Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Sports

एशियन गेम्स 2023 : टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने जीता स्वर्ण… भारत की झोली में कुल 35 पदक…

इंपेक्ट डेस्क.

मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। शुरुआती सेट 2-6 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता। भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों के बाद से इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं! उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता और अब ऋतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 9
रजतः 13
कांस्यः 13
कुलः 35