Google Analytics Meta Pixel
Big news

महंगाई का एक और झटका! आज से 104 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर…

इंपैक्ट डेस्क.

नई दिल्ली। आम आदमी पर मंहगाई की मार कम नहीं हो रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज (1 मई) को रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं की गई है बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है।

सरकारी ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपए तक प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के लिए 102.50 रुपए बढ़कर 2,355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। बता दें, अभी पिछले महीने काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए का इजाफा हुआ था।