Google Analytics Meta Pixel
State News

कोरोना से फिर एक मौत… 17 को रिपोर्ट आई और 18 को मौत…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। बिलासपुर।

कोरोना से महिला की मौत हो गई। निजी अस्पताल में हुई मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गईं है। जानकारी के मुताबिक शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला 17 मार्च को कोरोना पाजिटिव आई थी, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना पाजिटिव है।मृतक महिला व्यापार विहार के श्रीराम टावर्स के पास की रहने वाली है। ऐसे में विभाग की ट्रेसिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है।

सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित के हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया।

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटीलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। लेकिन 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई।