Saturday, January 24, 2026
news update
Big newsPolitics

भाजपा को एक और झटका… आरएलडी में शामिल हुए मुजफ्फरनगर के विधायक भड़ाना… आज अखिलेश से मिलकर सपा में शामिल हो सकते हैं इमरान मसूद और मसूद अख्तर…

इंपेक्ट डेस्क.

भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है।  मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ आरएलडी जॉइन कर ली है। अवतार चार बार के सांसद रहे हैं। बुधवार सुबह उन्होंने आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर भी जयंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

वहीं कांग्रेस सांसद मसूद अख्तर और उनके भाई इमरान मसूद आज अखिलेश यादव से मिलकर सपा ज्वाइन कर सकते हैं। मसूद अख्तर ने बुधवार को कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। राज्य में सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। इसलिए इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में आने का फैसला किया है। हम दोनों ने आज पार्टी ज्वाइन करने के लिए अखिलेश यादव से समय मांगा है। 

error: Content is protected !!