Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर भाजपा के एक और विधायक ने उठाए सवाल

देहरादून
देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर भाजपा के ही विधायक सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में भाजपा विधायक खजान दास ने सवाल उठाते हुए इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा था। अब एक और विधायक ने सवाल उठाया है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। जिस तरह से काम होना चाहिए था, वैसा काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि काम को सही तरीके से नहीं किया गया है।

दरअसल, देहरादून स्मार्ट सिटी का काम जून 2024 तक पूरा होना है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या स्मार्ट सिटी को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। सवाल यह भी है कि क्या लापरवाही करने वालों के खिलाफ सरकार कोई एक्शन लेगी। इससे पहले भाजपा विधायक खजान दास ने स्मार्ट सिटी में हो रहे काम को लेकर शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद दूसरी कंपनी को टेंडर दे दिया गया था। लेकिन, शिकायत की जांच नहीं कराई गई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी को बाद में टेंडर दिया गया, वह भी काम को गति नहीं दे पा रही है। इस मामले की जानकारी भी उन्होंने अधिकारियों को दी थी।