Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

पशु तस्करों ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को कुचला, अस्पताल ले जाते वक्त मौत… आरोपी गिरफ्तार, सुबह 3 बजे की घटना…

इम्पैक्ट डेस्क.

झारखंड में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि खुलेआम पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती है। जी हां! राजधानी रांची में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला सब इंस्पेक्टर को अपराधी ने कुचल दिया और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 3 बजे रांची के तुपुदाना ओपी की इंचार्ज संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी संध्या के ऊपर चढ़ा दी और फरार हो गया। जिसके बाद आनन-फान में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार 
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आरोपी को पकड़ लिया गया। रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और साथ ही उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया क्या शख्स और गाड़ी तस्करी जैसे किसी अवैध काम में शामिल थे, इसपर जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद इसकी डिटेल बताई जा रही है।