Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newsDistrict Balrampur

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकायें नहीं मना पाएंगे होली पर्व… 3 माह से नहीं मिला है मानदेय… संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन…

इंपैक्ट डेस्क.

बलरामपुर। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने आज संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज से मुलाकात की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने संसदीय सचिव से कहा कि इस बार हमारी होली फीकी है, हमें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। हमें जल्द से जल्द मानदेय दिया जाए, ताकि इस बार होली में रंगत बनी रहे।