Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

सूरजपुर के सभी कोरोना पाजिटिव संदिग्ध एम्स रायपुर लाए जा रहे हैं… सारे संदिग्ध संक्रिमत क्वैंरनटाइन सेंटर में रखे गए थे…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आधी रात के करीब रैपिड किट टेस्ट की रिपोर्ट के बाद कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर आ गई कि एक ही दिन में 10 नये कोरोना पोजेटिव मरीज मिले। ये सभी मरीज क्वैरनटाइन सेंटर में थे। रेपिड टेस्ट किट से टेस्ट किये जाने के बाद पाजिटिव संक्रमण की बात सामने आई अब एम्स रायपुर में इस बात की पुष्टि होगी कि वे वास्तव में संक्रमित हैं या नहीं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा ‘हमने रैपिड किट से परीक्षण कराया है। इसमें पहले से पाजिटिव पाए गए प्रवासी श्रमिक के साथ रह रहे 8 संदिग्ध मिले हैं साथ ही उनके संपर्क में रहे एक पुलिसकर्मी भी संदिग्ध हैं। अंतिम रिपोर्ट के लिए सभी को एम्स भेजा जा रहा है…’ इन सभी को जजावल कैंप में रखा गया था। जहां से अब तक 156 टेस्ट किए जा चुके हैं और क़रीब 170 किए जा रहे हैं।

डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि अभी ये रिपोर्ट रैपिड टेस्ट किट से आया है। इसे हम फिफ्टी-फिफ्टी मान रहे हैं। सभी को रायपुर एम्स लाया जा रहा है। यहां फिर से RT-PCR टेस्ट कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम इसे फाइनल मानेंगे।

इस से पहले आज शाम सूरजपुर में झारखंड के गढ़वा का एक युवक कोरोना पोजेटिव मिला था। महाराष्ट्र में काम करने वाला वो युवक राजनांदगांव में पकड़ाया था। उसे क्वैरनटाइन सेंटर में रखा गया था। 17 अप्रैल को उसे सूरजपुर के जजावल सेंटर में लाया गया था। मंगलवार को रायपुर के मेडिकल कॉलेज अंबेडकर हास्पिटल में उसकी रिपोर्ट पोजेटिव आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *