Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

शराब की लत ने उजाड़ा परिवार: पति का पत्नी से हुआ विवाद, बेटे को दिया जहर; खुद भी जान देने की कोशिश की

बलरामपुर.

बलरामपुर जिले के पीपरशोत बिरकीमापारा में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। मारपीट कर अपने मासूम बेटे को जहर देकर खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से स्थिति खराब होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में पिता का उपचार आईसीयू में जारी है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के पीपरशोत बिरकीमापारा निवासी सहन राम 28 फरवरी की शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी सोहरी से विवाद करने लग।. बाद में शराबी पति ने अपनी पत्नी को डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा। जान बचाकर पत्नी अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर पड़ोसी सनंदा के घर चली गई। इसी बीच शराबी पति ने अपने तीन वर्ष के मासूम बेटे सुशील उर्फअंसु को जहर देकर खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद सोहरी के रिश्ते की दीदी भूनिया वहां दौड़ते हुए आई और सोहरी को पूरी बात बताई।

जानकारी मिलने पर तत्काल पत्नी घर पहुंची। तब उसने देखा कि उसके मासूम बेटे और शराबी पति की हालत ठीक नहीं थी। तत्काल दोनों को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया। मासूम की मौत हो गई है। वहीं पति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।