Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Beureucrate

अजय अग्रवाल नए डीपीआर के साथ सीईओ संवाद और ज्वाइंट कमिश्नर परिवहन नियुक्त… और भी अफसर किए गए इधर से उधर…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में राज्य प्रशानिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। अजय कुमार अग्रवाल नये जनसंपर्क संचालक होंगे। अजय कुमार अग्रवाल संचालक जनसंपर्क के साथ-साथ तिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अधिकारी संवाद तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं लीना कोसम परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग बनाया गाय है। वहीं कमलेश नंदनी साहू, सीईओ सूरजपुर, देवनारायण कश्यप उप सचिव, वन विभाग, मंत्रालय बनाया गया हैं।

वहीं अरविंद पांडेय अपर कलेक्टर गरियाबंद, प्रेमप्रकाश शर्मा महाप्रबंधक, पाठ्य पुस्तक निगम, गोकुल कुमार रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर, चेतन अवर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, वैभव क्षेत्रज्ञ उप महाप्रबंधक संवाद एवं अवर सचिव खनिज विभाग, नंदकुमार चौबे संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, के. आर. खूंटे विकास आयुक्त कार्यालय, रायपुर बनाया गया है।

वहीं सौमिल रंजन चौबे उप सचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक अग्रवाल प्रबंध संचालक CSIDC, ज्योति पटेल संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर और रवि सिंह संयुक्त कलेक्टर, रायपुर होंगे।