Google Analytics Meta Pixel
Big news

ओडेसा समेत यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले का अलर्ट… चर्नीहीव एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत…

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के कई शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ओडिशा समेत कई जगहों पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच चर्नीहीव पर हुई एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत की खबर है। 

एक सरकारी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र के आस-पास के क्षेत्र में विकरण का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया है। अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि सूचना को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि इस स्थान पर देश की करीब 25 प्रतिशत बिजली का उत्पादन होता है।