Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Samaj

सालों बाद गुरु पूर्णिमा पर होगी गुरु मंगल की युति, इन राशियों के हाथ लगेगी बड़ी कामयाबी

हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह, नक्षत्र, देवी-देवता और तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सावन महीने की शुरूआत होने के ठीक पहले  21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

बता दें कि आषाढ़ पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें  सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और विष्‍कुंभ योग जैसे शुभ संयोग शामिल हैं। इतना ही नहीं कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग बना रही है। इधर,  वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति है। कुल मिलाकर ये सभी
स्थितियां बनने से तीन राशियों पर खूब कृपा बरसेगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा बेहद शुभ साबित होगी। माता-पिता के साथ रिश्‍ते मजबूत होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको ऊंचा पद और प्रतिष्‍ठा मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। आर्खित स्थिति पहले से और बेहतर होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा पर खूब लाभ मिलने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में तरक्‍की मिलेगी। निवेश से लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए गुरू पूर्णिमा बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नया ऑफर मिल सकता है। आपके कामों से सीनियर्स प्रसन्‍न होंगे। निवेश के लिए शुभ समय है।