Friday, January 23, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict SukmaHealth

हड़ताल कर रहे एएनएम कार्यकर्ताओ पर सख्त हुआ प्रशासन…16 एएनएम कार्यकर्ताओ की सेवा समाप्ति के आदेश….


इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

पिछले दो दिनों से हड़ताल कर रहे जिले के एएनएम कार्यकताओं पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई और 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश दे दिए गए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी दो दिनों से हड़ताल पर थे। सुकमा समेत तीनो ब्लाक में हड़ताल व प्रदर्शन किया गया। वही स्वास्थ्य विभाग की और से उन्हें नोटिस भी दिया गया था। हड़ताल में बैठे कर्मचारियों को अपने कार्य में उपस्थित होने निर्देशित किया गया था। अधिकारी-कर्मचारी द्वारा समयावधि में उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा) के प्रावधानों के अनुसार उक्त प्रकार के कृत्य आयोजित हड़ताल धरना तथा सामूहिक अवकाश आदि छ.ग. सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के अनुसार कदाचरण की श्रेणी में आता है एवं राज्य में छ.ग. अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 लागू किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इन्कार किये जाने को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। एस्मा अधिनियम का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान के तहत और उक्त कृत्य के लिये सिविल सेवा आचरण नियंत्रण 1966 के प्रावधानों के तहत उक्त कर्मचारियों को शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

इन कार्यकर्ताओ की हुई सेवा समाप्ति

जानकारी के अनुसार नवीन पाठक, जितेंद्र नामदेव, भारती नेताम, श्रीमती देवकी मिडियामी, धनेश्वरी बघेल, बारसे रमेश, अम्बिका सोढ़ी, श्रीमती कमला पुनेम, रोशन कुमार जुरी, लच्छनदई, विनेश कुमार, आशीष टोप्पो, कट्टम करिश्मा, गोपाल ठाकुर, सरफराज नवाज, प्रशांत खलखो की सेवा समाप्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!