Google Analytics Meta Pixel
District Bastar (Jagdalpur)

अतिरिक्त सचिव भारत सरकार सीएस कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर सुचारू रूप से संचालित करने दिए निर्देश…

Getting your Trinity Audio player ready...

cgimpact news

जगदलपुर 15 दिसंबर  केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर 2023 से किया जा रहा है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अतिरिक्त सचिव भारत सरकार पंचायतराज मंत्रालय  सीएस कुमार ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर इसे सुचारू रूप से सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के निर्देश सभी कलेक्टर्स और अन्य सम्बंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में अवगत कराया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। तैयार रूट चार्ट अनुसार लोगों की अधिकाधिक सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, इस हेतु मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनता को जानकारी दिए जाने कहा गया। इस दौरान पॉवर पाइंट प्रस्तुति के जरिये विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण,सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन,योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।