Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Movies

एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं तस्वीरें

मुंबई

नागा चैतन्य और शोभिता धूलीपाला एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं। हर कोई इस बात से वाकिफ है। वो बात अलग है कि कपल ने कभी खुलकर इस पर कुछ कहा नहीं है। दोनों साथ में धूमते हैं, फिरते हैं लेकिन कभी फोटोज पोस्ट नहीं करते। एक ही जगह से अकेले-अकेले तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार भी दोनों ने ऐसा ही किया, जिसके बाद फैन्स ने पकड़ लिया।
 
सामंधा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलीपाला को डेट करना शुरू कर दिया। उन्हें एक बार विदेश में साथ देखा गया था। एक कैफे से फोटो वायरल हुई थी। अब दोनों महाराष्ट्र के वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट में छुट्टियां मनाने पहुंचा है। दो दिन पहले एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह सफारी करती हुई दिख रही थीं। जिसके बाद तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोगों ने पूछा कि क्या आप नागा चैतन्य के साथ हैं?

शोभिता के साथ हैं नागा चैतन्य?
इसके बाद नागा चैतन्य ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह भी सनसेट के साथ नजर आ रहे थे। बैकग्राउंड देखकर लोगों ने यही कयास लगाया कि फोटो उसी लोकेशन की है, जहां से शोभिता ने अपलोड की थी। इतना ही नहीं, शोभिता ने फौरन इस पोस्ट को लाइक भी किया, जिससे फैन्स का शक इनके रिश्ते को लेकर और भी गहरा हो गया। लोगों ने इनके भी पोस्ट पर पूछा कि साथ में शोभिता तो होंगी ही।

नागा चैतन्य की आने वाली फिल्म
बताया जा राह है कि नागा चैतन्य हाल ही में अपने भाई अखिल की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद दुबई से हैदराबाद लौटे हैं। अब वह कथित गर्लफ्रेंड शोभिता धूलिपाला के साथ वेकेशन पर जाते नजर आ रहे हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिलहाल आई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। अब वह चंदू मोंडेती की डायरेक्टेड फिल्म 'थंडेल' में नजर आएंगे।