Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Samaj

वास्तु शास्त्र अनुसार इन कारणों से घर में लग सकता है दोष

कई बार जाने अनजाने में की गई गलतियों के कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे व्यक्ति को खराब सेहत, से लेकर धन की समस्या तक का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर क्या संकेत मिलते हैं इससे किस तरह मुक्ति पाई जा सकती है।

मिलने लगते हैं ये संकेत
वास्तु दोष होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वहीं व्यक्ति को अचानक से धन हानि होने लगती है या फिजूल खर्ची बढ़ जाती है। वास्तु दोष होने पर घर में कोई-न-कोई सदस्य लगातार बीमार बना रहता है। साथ ही इससे व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

हो सकते हैं ये कारण
जब भी घर बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जैसे अगर आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वहीं पूर्व दिशा में टॉयलेट होने पर भी वास्तु दोष लग सकता है। वहीं घर तिकोना, कार्नर वाला, या चौराहे पर या फिर दक्षिण दिशा में हो, तो भी व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

इस बातों का रखें ध्यान

    घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए।
    सभी चीजों को व्यवस्थित और घर को साफ-सुथरा व रोशनीदार रखें।
    घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।
    घर के ईशान कोण में उगते सूरज या नदियों की तस्वीर लगाएं।
    रसोई के अग्नि कोण में लाल रंग का बल्ब लगाएं।
    घर के अग्नि कोण में भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति