Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

वास्तु के अनुसार कभी घर न लाएं दूसरों की ये चीजें

माना जाता है कि अगर आप अपने जीवन में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष दूर रहता है और घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। जिस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार दूसरों की वह कौन-सी चीजें है, जिन्हें कभी भूलकर भी अपने घर नहीं लाना चाहिए।

भारी पड़ सकती है ये गलती
आपने देखा होगा कि मंदिर या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोग अक्सर किसी और के चप्पल-जूते पहन लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में यह माना गया है ऐसा करने से साधक को जीवन में कई तरह की समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि आप जिस व्यक्ति के चप्पल-जूते पहनकर आ रहे हैं, उस व्यक्ति का दुर्भाग्य भी आपके साथ आ जाता है।

बढ़ सकते हैं लड़ाई-झगड़े
इस के साथ किसी दूसरे व्यक्ति के घर के फर्नीचर को भी अपने घर में नहीं लाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं।

इन चीजों का भी रखें ध्यान
जरूरत पड़ने पर हम कई बार दूसरों से छाता मांग लेते हैं। यह हमें आम-सी बात लग सकती है। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके, दूसरों का छाता उन्हें वापस कर देना चाहिए।

इस चीजों को माना गया है अशुभ
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि किसी दूसरे के घर से कभी गैस स्टोव या चूल्हा मांग कर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की बरकत रुक सकती है। इसी के साथ कभी किसी दूसरे से लोहे की चीजें भी अपने घर लेकर नहीं आनी चाहिएं। माना जाता है कि जब आप किसी से लोहा का सामान लेकर आते हैं, तो इसके साथ ही शनि भी घर में आ जाते हैं। जिससे घर में कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं।