Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

शादी के लिए अड़ी नाबालिग लड़की ने मनचाहे लड़के से शादी नहीं होने पर अपने प्रेमी के साथ कीटनाशक दवा पी

नई दिल्ली
शादी के लिए अड़ी नाबालिग लड़की की परिवार ने जब उसके मनचाहे लड़के से शादी करवाने के लिए मना कर दिया तो उसने अपने प्रेमी के साथ कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने दोनों का इलाज किया जिसके बाद उनकी स्थिति अब सामान्य है। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर मामले के जांच के लिए चिचोली थाना भेज दिया है।

दरअसल, बैतूल के आवरिया गांव का रहने वाला प्रदीप चावड़े (25) और नर्मदापुरम जिले की 14 वर्षीय नाबालिग घर से भाग गए। दोनों वहां से भुसावल पहुंच गए और सोमवार को वापस आने के बाद दोनों ने चिचोली के पास फोंगरिया के करीब खेत में पड़े कीटनाशक का सेवन कर लिया। एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ कीटनाशक दवा लेकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना के बाद प्रेमी गंभीर हालत में हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कदम उठाया है। दोनों सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े थे।

इसके बाद किसी राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 ने दोनों को पहले चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने के चलते सोमवार रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया, "हम दोनों साथ रहना चाहते हैं। घरवाले सहमत नहीं हैं और उनके द्वारा हमें धमकी भी दी जा रही है। हम लोग काम करने बाहर जाने वाले थे, लेकिन उनकी धमकी से हमारा तनाव बढ़ गया।"

नाबालिग की मां ने बताया, "हमने उसे समझाया कि वह बालिग होने के बाद शादी कर ले, पर वह अभी भी शादी के लिए कह रही थी। हम उस लड़के से शादी नहीं करना चाहते।" पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर गुमशुदगी की दर्ज की है। यह पहली बार नहीं है कि नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया है। प्रेमी और नाबालिग दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सख्ती से कार्रवाई करने का ऐलान किया है।