Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
viral news

निकाह के कुछ घंटे पहले परिवार सहित फरार हुआ दुल्हा… युवक की तलाश में जुटी पुलिस…

इम्पैक्ट डेस्क.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निकाह से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे के भागने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी दी। वहीं, पुलिस भागे दुल्हे और उसके परिवारों की तलाश में जुट गई है। 

ये मामला ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक शख्स ने महीने भर पहले पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि गांव के ही एक लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। युवक के परिजनों ने लड़की से शादी करने की बात कही थी। दोनों की शादी की तारीख 23 जनवरी रखी गई थी।

शादी को लेकर दोनों तरफ के लोगों ने पूरी तैयारी कर चुके थे। दुल्हने के दरवाजे पर रिश्तेदार भी आ गए थे। खाना बनाने के लिए हलवाई भी मौजूद थे। दोपहर में दुल्हन के यहां लगभग सभी तैयारियां हो गई थीं। तभी इस दौरान पता चला कि दूल्हा अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर भाग गया है। इस खबर से दूल्हन के घर हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष रविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल के बाद मुकदमा किया जाएगा।