Google Analytics Meta Pixel
Sports

श्रीहरि ने मेयर नोस्ट्रम तैराकी में रजत पदक जीता

नई दिल्ली
भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने फ्रांस में चल रहे 30वें मेयर नोस्ट्रम तैराकी टूर्नामेंटमें 50 मीटर बैकस्ट्रेाक में रजत पदक जीता। तोक्यो ओलंपिक खेल चुके नटराज ने 25.50 सेकंड का समय निकालकर हंगरी के एडम जास्जो के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रिटेन के स्कॉट गिब्सन को कांस्य पदक मिला। नटराज का इस वर्ग में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25.11 सेकंड का है। 50 मीटर बैकस्ट्रोक ओलंपिक स्पर्धा नहीं है। पेरिस ओलंपिक के लिये अभी तक कोई भारतीय तैराक क्वालीफाई नहीं कर सका है। तोक्यो ओलंपिक में साजन प्रकाश और नटराज ने क्वालीफाई किया था।