Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
National News

महाराष्ट्र के जालना जिले में पूर्व नियोक्ता ने 40 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के जालना जिले में पूर्व नियोक्ता ने 40 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रामनगर इलाके की है। पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी गणेश कटकड़े को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला सुभिद्रा वैद्य ने हाल ही में आरोपी के रेस्तरां में नौकरी छोड़ी थी लेकिन नियोक्त उस पर काम पर लौटने का दबाव बना रहा था।
 
कटकड़े नशे की हालत में वैद्य के घर पहुंचा
अधिकारी ने बताया कि कटकड़े नशे की हालत में वैद्य के घर पहुंचा और उसे काम पर लौटने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया तो उसने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जब महिला का 20 वर्षीय बेटा सचिन उसे बचाने के लिए बीच में आया तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया।अधिकारी ने बताया कि वैद्य ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मौज पुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।