गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 50 मिनट पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 53 मिनट पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 1 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 1 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 2 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 2 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 3 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 3 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 3 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 4 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 4 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 6 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 6 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 6 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 14 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 14 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 14 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 14 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता
राष्ट्रीय

एएमयू का पूर्व छात्र निकला ISIS का भारतीय चीफ ,’WhatsApp group’ के जरिये AMU छात्रों से जुड़ा

 गुवाहाटी
असम एसटीएफ ने गुवाहाटी के धुबरी इलाके से आईएस के फरार आतंकी व भारतीय आईएस चीफ हरीश फारूकी उर्फ हरीश अजमल को साथी सहित गिरफ्तार किया है। एएमयू का पूर्व छात्र होने के नाते वही आईएस के अलीगढ़ माड्यूल्स को ऑपरेट कर रहा था। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये एएमयू छात्रों से जुड़ा था। इसी ग्रुप से जुड़े छह से अधिक एएमयू छात्र पिछले दिनों में एजेंसियों ने गिरफ्तार किए।

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सामने आया था सामा

आईएस पर काम करते हुए एजेंसियों की नजर में एएमयू छात्रों के संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) का नाम आया। जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सूचनाओं का आदान प्रदान, बातचीत होती थी। पता चला कि इसी ग्रुप में जुड़े एएमयू के तमाम पूर्व व वर्तमान छात्र आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में पाए गए और आईएस से जुड़कर काम करने लगे। इसी क्रम में एजेंसियों ने आईएस के इस अलीगढ़ माड्यूल्स पर काम करते हुए गिरफ्तारियां कीं। इसी ग्रुप के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इनके भारतीय चीफ के रूप में हरीश फारूकी का नाम सामने आया था। जिसकी एजेंसियां लगातार तलाश कर रही थीं।

फिर शुरू हुईं आईएस सदस्यों की गिरफ्तारी
सबसे पहले एनआईए ने झारखंड के लोहरदगा में एएमयू के एक छात्र फैजान की गिरफ्तारी की। उसका एक अन्य साथी भी बाद में पकड़ा गया। इसी बीच अक्तूबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे मॉड्यूल्स के शाहनवाज, रिजवान सहित तीन की अलग-अलग शहरों से गिरफ्तारी की थी। उनके संबंध में उजागर हुआ कि एएमयू के छात्र संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) से जुड़े कुछ छात्र उनके संपर्क में हैं। शाहनवाज और रिजवान की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर यूपी एटीएस ने भी 3 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया। इसी मुकदमे में छात्र अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।

पूर्व छात्र वजीहउद्दीन को झारखंड से पकड़ा। वह यहां कोचिंग चलाता था। फिर पूर्व छात्र फराज, कोर्ट में हाजिर हुआ मौजूदा छात्र अब्दुल समद मलिक जेल गया। फिर फैजान पकड़ा गया। बाद में फैजान बख्तियार, नावेद सिद्दीकी, अरशद वारसी की गिरफ्तारी हुई। इस तरह अब तक पुणे माड्यूल में नौ और कुल ग्यारह की गिरफ्तारी हुई है।

व्हाट्सएप से ही ऑपरेट हो रहा था अलीगढ़ माड्यूल्स
मूल रूप से देहरादून निवासी हरीश फारूकी एएमयू में कब और कहां तक पढ़ा है। ये तो अभी तक साफ नहीं हुआ। मगर जांच में साफ हुआ है कि वह एएमयू का छात्र रहा है और वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सामा नामक छात्र संगठन से जुड़ा था। वह झारखंड से गिरफ्तार कोचिंग संचालक पूर्व छात्र वजीहउद्दीन के जरिये ही नए छात्रों को जुड़वाता था और अलीगढ़ मॉड्यूल्स को ऑपरेट करने के साथ देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करता था। साथ में आईएस की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा था। इसका मुख्य मकसद भारत में आईएस की जड़ें मजबूत करना था।

    असम में आईएस के भारतीय चीफ हरीश फारूकी की गिरफ्तारी हुई है। उसका अलीगढ़ से नाता बताया गया है। इस विषय में खुफिया एजेंसियों की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय गतिविधियां भी दिखवाई जा रही हैं। बाकी एजेंसियां जो मदद मांगेंगी की जाएगी। -शलभ माथुर, आईजी रेंज

आज तक एक भी छात्र पर कार्रवाई नहीं
एएमयू के छात्र लगातार आईएस से जुड़ने पर गिरफ्तार हुए। अब उनका सरगना गिरफ्तार हुआ। मगर आज तक एएमयू स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।