मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 1 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 2 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 2 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 2 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 3 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 14 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 14 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 15 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 15 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय

Farmers Protest : दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे 22 दिन बाद खुल गया, आखिर कहां गए आंदोलनकारी किसान

चंडीगढ़

अंबाला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग 22 दिनों बाद खुल गया है। किसान आंदोलन के चलते इस राजमार्ग पर स्थित सद्दोपुर पर बैरिकेडिंग कर 11 फरवरी को आवाजाही बंद कर दी थी। अब जब किसान आंदोलन की रूपरेखा में बदलाव हुआ तो अंबाला पुलिस ने इस राजमार्ग को सोमवार को खोलने का काम शुरू किया। इसके लिए सायं के समय पुलिस जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। एक-एक कर बैरिकेडिंग को हटाना शुरू भी कर दिया।

इस दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह आई कि इन बैरिकेडिंग को कंकरीट से पाट दिया गया था। ऐसे में पुलिस को देर रात्रि तक बैरिकेडिंग हटाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने की मानें तो रातभर में बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ रास्ता खोला गया। अब लोग इस राजमार्ग के जरिए आसानी से अंबाला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से अंबाला आवाजाही कर सकते हैं।

अभी हाइवे को पूरी तरह से साफ करने के लिए प्रशासन का काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। बता दें कि यहां से 10 किलोमीटर दूर शंभू बॉर्डर पर किसानों ने डेरा डाल रखा है। अब किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि 6 मार्च को पंजाब और हरियाणा को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। वहीं 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत का ऐलान किया गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार का घुटनों के बल लाने का प्लान तैयार किया गया है। शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि किसान ट्रैक्टरों को छोड़कर दिल्ली आ सकते हैं। अब 6 मार्च को किसान ट्रेन, बस या पैदल शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

बता दें कि 12 फरवरी को अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे को बंद कर दिया गया था। इसके चलते आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को दूसरे लंबे रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता था। इसके अलावा कई लोगों दिहाड़ी करने जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बड़ीं संख्या में बसों को डायवर्ट किया गया था। अंबाला के रहने वाले राकेश मक्कर ने कहा, हाइवे बंद होने की वजह से डायवर्टेड रूट पर भी तगड़ा जाम लगा रहता था। बैरियर की दूसरी तरफ रहने वाले लोगों को अंबाला आने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती थी। अंबाला के लोगों ने भी गृह मंत्री अनिल विज के सामने यह मुद्दा उठाया था।

किसान संगठनों ने यूनियनों से कहा है कि 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम के चार बजे तक चार घंटे ट्रेनें रोकें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को किसानों के समर्थन में प्रस्तावपारित करना चाहिए और हर गांव से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आंदोलन स्थल पर पहुंच जानी चाहिए। वहीं डल्लेवाल ने कहा कि शुभकरण सिंह का बलिदान व्यवर्थ नहीं जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। 

जेसीबी मशीनों से खोली गई 2 लेन

वहीं आपको बता दें कि अंबाला पुलिस द्वारा जेसीबी मशीनों देर रात तक रास्तों को खोलने का काम करती रही। जिसके बाद अलसुबह वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। 13 फरवरी के बाद से पुलिस ने पंजाब से आने वाले 2 रास्तों अमृतसर-दिल्ली मार्ग और चंडीगढ़-दिल्ली मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया था जिस कारण लोगों को लंबे रास्तों की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था।

आसानी से आ-जा सकेंगे अब दिल्ली-चंडीगढ़

मालूम रहे इससे पहले कुरुक्षेत्र शाहाबाद के पास भी हाईवे पर लगाए बैरिकेड़स को हटाया गया है जिस कारण दिल्ली से अंबाला आने का रोड से सफर आसान हो गया था लेकिन चंडीगढ़ पहुंचना एक बड़ी बाधा बना हुआ था जिसे प्रशासन ने अब खोल दिया है। जिसके बाद अब लोग आसानी से दिल्ली-चंडीगढ़ आसानी से आ-जा सकेंगे।