रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 25 मिनट पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 28 मिनट पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 31 मिनट पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 34 मिनट पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 8 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 8 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 9 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 9 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 9 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 10 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 10 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 10 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 10 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 11 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 11 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास के लिए कराया जाएगा निशुल्क रेत उपलब्ध

रायपुर

पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास का काम तकरीबन बंद था लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार आने के बाद उन्होंने निर्णय लिया हैं कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए सभी पात्र लोगों को नि:शुल्क रेत उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त जानकारी मंगलवार को विधानसभा में अवैध रेत खनन और परिवहन पर लग रहे आरोप के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जगह वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दिए।

प्रश्नकाल में भाजपा सदस्य रिकेश सेन के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सरगुजा संभाग के बलरामपुर, रामानुजगंज और सूरजपुर में अवैध उत्खनन के 12 और अवैध परिवहन के 652 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। भाजपा सदस्य ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में रेत का अवैध खनन और भ्रष्टाचार हुआ है। जब्त रेत को बेच दिया गया है। इस पर वित्तमंत्री ने बताया कि जब्त रेत का मूल्य और रायल्टी वसूल कर वापस खनन करने वाले को दे दी जाती है। भाजपा सदस्य ने कहा कि सरगुजा संभाग के तीनों जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ है। इस पर वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सदस्य की शिकायत पर जांच कराई जाएगी।

दूसरी तरफ, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव जिले में रेत खदानों का लीज नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के लिए रेत नहीं मिल पा रहा है। वित्त मंत्री ने बताया कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास का काम तकरीबन बंद था अब साय सरकार ने आवास का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए निशुल्क रेत उपलब्ध कराया जाएगा।

कांग्रेस सदस्य श्रीमती शेषराज हरवंश के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में रेत खदान बोरसी के संचालकों द्वारा पिछले दो साल में रेत शर्तों के उल्लंघन के कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अपितु औचक निरीक्षण के बाद पट्टेदार द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर खनन पाए जाने पर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर 72 हजार रूपए की समझौता राशि वसूल की गई है। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने अवैध रेत खनन को लेकर हेलीकॉप्टर से सर्वे कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अभी नदी में दो सौ पोकलेन नहीं होंगे, तो वो विधानसभा से इस्तीफा दे देंगे। पूर्ववर्ती सरकार ने रेत का बड़ा खेल खेला है। उन्होंने कहा कि फिर से रेत खदानों के संचालन की जिम्मेदारी पंचायतों को सौंपने की जरूरत है।

भाजपा विधायक ने कहा कि 15 दिनों तक लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है। जुमनि के प्रावधान से कुछ नहीं फर्क पडने वाला है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिन तक रोज कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रेत खदानों की व्यवस्था बेहतर करने का आश्वासन दिया।