शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 5 मिनट पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 5 मिनट पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 35 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 1 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 1 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 1 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 1 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 1 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 1 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 1 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 2 घंटे पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 2 घंटे पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 2 घंटे पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 2 घंटे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 3 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया

हरियाणा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कभी राम मंदिर बनने का विरोध करते थे, वे अब जय सियाराम कह रहे हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब तो देश की जनता भी कह रही है कि 370 हटाने वालों को हम 370 सीटें देकर लाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी गारंटी थी कि 370 हटाऊंगा और वह होकर रहा। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू करने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन से सबसे ज्यादा फायदा हरियाणा के लोगों को ही मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि वन रैंक वेन पेंशन से इतनी रकम पूर्व सैनिकों को मिली है, जितना कांग्रेस की सरकार में डिफेंस पर कुल खर्च का बजट ही होता था। प्रधानमंत्री ने इस दौरान रेवाड़ी में एम्स का शिलान्यास किया और कहा कि मैं ही इसका उद्घाटन भी करूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ऐसी तमाम गारंटियां गिना सकता हूं, जो देशवासियों के आशीर्वाद से पूरी हो चुकी हैं। अब यदि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो यह है कि देश की आधी से ज्यादा आबादी को छोटी-छोटी चीजों से दूर रखा गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह है कि कांग्रेस के पास तो अपने कार्यकर्ता भी नहीं बचे हैं। इनकी जहां सरकारें हैं, वहां उन्हें भी संभालना मुश्किल हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था कि दक्षिण हरियाणा को थोड़ा पिछड़ा कहा जाता था, लेकिन अब इसी इलाके में विकास तेज गति से हो रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अब इसी इलाके से गुजर रहा है। यह नूंह, पलवल जैसे इलाकों से जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पहले रेलवे के लिए 300 करोड़ का बजट मिलता था, लेकिन इस बार 3000 करोड़ का रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अंतर बीते 10 सालों में आया है। जींद, रोहतक, सोनीपत, हांसी जैसी नई रेल लाइनों का विकास हुआ है। इसके अलावा अंबाला कैंट जैसी लाइनों के दोहरीकरण से लाखों लोगों का फायदा होगा। ऐसी सुविधाएं जब बनती हैं तो जीवन भी आसान होता है और कारोबार भी आसान होता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र में किसानों को पानी की बहुत समस्या रहती थी, लेकिन इसके समाधान के लिए भी सराहनीय कदम राज्य सरकार ने उठाए। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सैकड़ों बड़ी कंपनियां हरियाणा से चल रही हैं। इसमें नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।