गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 49 मिनट पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 1 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 1 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 1 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 1 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 1 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 1 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 1 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 2 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 3 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 3 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य
राजनीति

शरद पवार का 22 को अयोध्या जाने से इनकार

मुंबई
अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए एनसीपी चीफ शरद पवार को भी न्योता दिया गया था, जिस पर उन्होंने सधी हुई भाषा में जवाब दिया है और 22 जनवरी के बाद किसी दिन रामलला के दर्शन की बात कही है। पवार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखे पत्र में कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने लिखा, 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में फैले करोड़ों भक्तों की श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं।'

शरद पवार आगे लिखते हैं, 'अयोध्या के समारोह को लेकर रामभक्तों और उत्सुकता और आतुरता है। वे भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उनके माध्यम से इस ऐतिहासिक समारोह का आनंद मुझ तक पहुंचेगा। 22 जनवरी के समारोह के समापन के पश्चात श्रीराम लला के दर्शन सहजता और आराम के साथ लिए जा सकेंगे। मेरा अयोध्या आने का कार्यक्रम है। उस समय श्रद्धा के साथ श्री राम लला जी के दर्शन करूंगा। तब तक राम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो चुका होगा। आपके स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए मैं एक बार फिर से हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।'

22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन की बात भी कही

इस तरह शरद पवार ने एक तरफ 22 जनवरी को जाने से इनकार कर दिया है तो वहीं बाद में दर्शन के लिए जाने की बात कहकर संतुलन भी साधा है। उनका जवाब कांग्रेस के मुकाबले सधा हुआ माना जा रहा है, जिसने 20 दिन बाद न्योते को लेकर जवाब दिया और पूरे आयोजन पर ही सवाल उठा दिए। ऐसे में शरद पवार की ओर से आयोजन के लिए शुभकामनाएं देना और आनंद महसूस करने की बात कहना संतुलन वाला जवाब माना जा रहा है। दरअसल कांग्रेस के बयान को लेकर सवाल उठे थे कि भले ही उसने कार्यक्रम में जाने से इनकार किया है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान को यह भी बताना चाहिए था कि वे कब राम मंदिर जाएंगे।

सम्मान के साथ पवार का इनकार, कैसे कांग्रेस के मुकाबले दिखाई समझदारी

ऐसे में शरद पवार की श्रद्धापूर्ण भाषा और बिना किसी राजनीतिक वाद-विवाद के न्योते सम्मान से खारिज करना एक अच्छी रणनीति माना जा रहा है। गौरतलब है कि 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए बड़े राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को न्योता दिया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी को न्योता दिया गया था। इस न्योते को कांग्रेस ने खारिज कर दिया था। यही नहीं मंगलवार को राहुल गांधी ने भी कहा कि यह संघ और भाजपा का आयोजन है। हम इसमें नहीं जाएंगे। कांग्रेस का कोई नेता यदि व्यक्तिगत तौर पर जाना चाहे तो जा सकता है।