गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 31 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 32 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 46 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 46 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 46 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 46 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 46 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 46 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 46 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 47 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 घंटे पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 घंटे पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 1 घंटे पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 1 घंटे पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राजनीति

उमा भारती रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 17 से लेकर 22 जनवरी तक अयोध्या में रहेंगी

  भोपाल

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायरब्रांड नेता कही जाने वालीं उमा भारती ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसे सुन कर सभी हैरान हैं. उमा भारती अपने भोपाल वाले आवास पर समर्थकों से मिलीं और इसे अपनी 'अंतिम मुलाकात' बताया. भावुक होकर उन्होंने कहा, 'ये मेरी अंतिम विदाई है'. उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वह 17 से लेकर 22 जनवरी तक अयोध्या में रहेंगी और इसके बाद अपने गांव लौट जाएंगी और फिर वहीं रहेंगी.

इस दौरान उमा भारती ने राम मंदिर आंदोलन के समय को भी याद किया. राम मंदिर उद्घाटन से पहले उमा भारती ने साल 1992 में हुए राम मंदिर आंदोलन को याद किया. उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि के साथ-साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुद्दे को भी उठाया था. वहीं, कल्याण सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमने उन्हें भुला दिया है. साथ ही, लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर कहा कि उन्होंने राम मंदिर के लिए मरने तक की इच्छा जताई थी. देवराह बाबा ने कहा था कि विवादित ढांचे की एक एक ईंट लोग अपने साथ लेकर जाएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही.

राम मंदिर का न्योता ठुकराने को लेकर कांग्रेस पर भड़कीं उमा भारती
राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करने पर उमा भारती ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अगर देश में रामराज्य लाना है, तो सबको साथ आना होगा. यह राजनीति का विषय नहीं. उमा भारती ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का न्योता ठुकराने के कांग्रेस के फैसले को 'अशोभनीय' बताया और कहा कि राहुल गांधी को अगर अपनी यात्रा शुरू ही करनी थी तो अयोध्या से या फिर पाक अधिकृत कश्मीर से करते.

कहां है उमा भारती का गांव?
जानकारी के लिए बता दें कि उमा भारती टीकमगढ़ जिले के डूडा गांव की रहने वाली हैं, यहीं उनका जन्म हुआ. कक्षा-6 तक उनकी शिक्षा यहीं हुई. अब उमा भारती अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव चली जाएंगी.