मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 1 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 1 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 9 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 9 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 10 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 10 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 10 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 11 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 11 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 11 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 11 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 11 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 11 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 11 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 11 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 11 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 11 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
Breaking News

कटघोरा ने सीएम भूपेश को किया बैकफुट पर… नहीं तो…

सुरेश महापात्र / दबी जुबां से…

बीते 21 मार्च से छत्तीसगढ़ में बंद जैसे हालात हैं। यह सब प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले किया गया। ऐसा करके भूपेश बघेल ने राज्य में एक संदेश देने की कोशिश की कि वे कोरोना संक्रमण से राज्य को बाहर निकाल ले जाएंगे। प्रदेश में यदि कोरबा को छोड़ दें तो करीब—करीब यह रणनीति फलीभूत होती दिखी भी। पर जमाती कनेक्शन के बाद कोरबा जिले के कटघोरा में जिस तरह से तेजी से हालात बदले सरकार को रवैया सहमा सहमा से हो गया है।

यदि आप देखेंगे कि छत्तीसगढ़ में जब तक कुल 9 पाजिटिव केस मिले थे और उनसे जुड़े सभी इलाकों को सरकार ने तत्परता के साथ सील कर दिया। उसके बाद एक—दो दिन प्रदेश को आशावान बनाते रहे। पर जैसे ही कटघोरा का पहला खाता खुला थोड़ी असहजता शुरू हुई। 8 अप्रेल को कटघोरा में कामटी महाराष्ट्र के नाबालिक के संक्रमण का पहला केस सामने आया। इसे क्वेंरटाइन नहीं किया गया था। इसके साथ जमाती संपर्क के सबूत मिलने से सरकार के हाथ—पांव फूले। इसी दिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने करीब—करीब इशारा कर दिया कि लॉक डाउन फिलहाल खोलना संभव नहीं है। पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोशिशे बता रही थीं कि वे 14 अप्रेल के बाद राज्य को लॉक डाउन से बाहर निकालकर खड़ा कर देंगे। हांलाकि ऐसा विचार करना कोई बुरी बात नहीं है पर जब ऐसे विचार में गहरी राजनीति का प्रभाव हो तो निश्चित तौर पर सचेत रहना चाहिए।

इस दौरान जब भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय मीडिया से बात किया तो उस दौरान भी ईशारा किया कि वे 12 को लॉक डाउन को लेकर अंतिम फैसला ले लेंगे पर यह सधी हुई वाणी थी जिसमें जबरदस्त उत्साह था स्वयं को सफल साबित करने का और कोरोना से ग्रसित राज्यों में सबसे पहले स्वयं को खड़ा दिखाने का। उन्होंने कहा था 11 अप्रेल को प्रधानमंत्री जब मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे उसके बाद 12 अप्रेल को राज्य की कैबिनेट में इस मसले पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। हांलाकि हुआ ऐसा ही पर जैसा सीएम सोच कर चल रहे थे वैसा ना होकर थोड़ा सहमा हुआ सा…

11 अप्रेल को प्रधानमंत्री से चर्चा से पहले ही कटघोरा में 7 अन्य पाजिटिव संक्रमण के मामले सामने आ गए। सो पीएम से बैठक के दौरान राज्य के दो वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी शामिल रहे। ऐसा भूपेश ने क्यों किया? यह अब आप सोचते रहिए… क्योंकि वे यह जान रहे हैं कि कोरोना को इटली और अमेरिका की तरह हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है… जनता की सेहत के लिए और उनकी राजनीति के लिए भी…

फिलहाल संभलकर चलने का वक्त…

प्रदेश की आबादी और क्वेंरनटाइन किए गए लोगों के अनुपात में राज्य में अब तक सैंपल टेस्टिंग की स्थिति कतई संतोषजनक नहीं है। प्रदेश की आबादी करीब सवा दो करोड़ है। यहां 76945 लोगों को क्वेंरनटाइन कर रखा गया है। जिनमें विदेश से लौटने वाले और तबलिगी जमात के संपर्क में आने वाले लोग शामिल हैं। इनमें से अब तक राज्य की मेडिकल बुलेटिन बताती है कि करीब 4 हजार लोगों के सैंपल की जांच ही हो पाई है। 52 की जांच चल रही है। यानी संभलकर चलना होगा।

टेंडर नहीं आस टूटी…

राज्य में भले ही अभी तक अकेले कटघोरा में ही संक्रमण के हालात दिख रहे हैं और शेष इलाकों में संशय कायम है। वजह है राज्य में कोरोना जांच की प्रक्रिया। सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए रैपिड सैंपल किट के लिए टेंडर किया था जिसमें संबंधित फर्म द्वारा अनुपलब्धता बता दिए जाने से मामला खटाई में पड़ गया है। इसके लिए संभवत: नए सिरे से टेंडर किया जाएगा।

आदिवासियों का लॉक डाउन

बस्तर के आदिवासी अंचल में प्रकृति के सहारे जीने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण को लेकर शहरों की अपेक्षा ज्यादा जागृति दिखाई दे रही है। बस्तर के विभिन्न जिलों से आदिवासी मजदूर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में काम के लिए जाते हैं। कोरोना लॉकडाउन के बाद बहुत से इलाकों में पैदल चलकर वापस लौट आए… पर आने के बाद गांवों में जिस तरह से उन्हें क्वेंरनटाइन किया गया यह अनुकरणीय है। बस्तर में बहुधा इलाकों से खबरे आ रही हैं कि गांवों में संक्रमण से फैलने से रोकने के लिए गांव के बाहर ही नाका लगा दिया गया है। बाहर से आने वाले ग्रामीणों के लिए शरण स्थली बना दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देश भी दे रही है।

एक प्रश्न?

छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा तुंहर द्वार नामक आन लाइन शिक्षा की व्यवस्था कक्षा पहली से कक्षा 10 वीं तक की है। इसे कक्षा 11 वीं और 12 वीं के लिए भी लागू करने का काम चल रहा है। यह निश्चित तौर पर अच्छी पहल है। पर सवाल यह है कि जिस प्रदेश में 80 प्रतिशत बच्चे सरकार की सहायता के बगैर अपनी पढ़ाई नहीं कर सकते वे स्मार्टफोन में एप डाउनलोड कर सवाल—जवाब कर सकेंगे? कहीं ऐसा तो नहीं कि ड्राप आउट के गंभीर आंकड़ों को छिपाने के लिए जो खेल पूर्ववर्ती सरकार ने खेलना शुरू किया था जिसमें बच्चों के पास—फेल का अंतर ही खत्म कर दिया। उसी तरह से स्मार्ट शिक्षा के बहाने सरकार के मुखिया को अंधेरे में रखने की कोशिश तो नहीं है। भगवान ना करे ऐसा हो…। मुझे तो लगता है शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ बनने के बाद केवल ऐसी योजनाएं ही बनाई जिससे सिस्टम के लिए पैसा जनरेट होता रहे…।

और अंत में…
कोरोना के बहाने प्रदेश में जिस तरह का राजनीतिक द्वंद चल रहा है वह आने वाले तूफान का संकेत तो नहीं…

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *