Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Kondagaun

दंतेश्वरी विहार में 42 लाख रुपए से बनेगा सीसी सड़क…

Getting your Trinity Audio player ready...

विधायक ने किया भूमिपूजन

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

कोण्डागांव 29  दिसम्बर.  चौथी सरकार का पहला सबसे बड़े निर्माण कार्य का भूमिपूजन कोण्डागांव नगर के दंतेश्वरी विहार फॉरेस्ट कॉलोनी में 43 लाख रुपए के लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य का कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने 27 दिसंबर की देर शाम भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष सतीश सोनी, वार्ड पार्षद सोनामणी पोयाम, पार्षद लक्ष्मी ध्रुव, वार्ड के जन, आदि मौजूद रहे। कोण्डागांव नगर के बंधा तालाब के पास स्थित दंतेश्वरी विहार कॉलोनी में लंबे समय से पक्की सड़क की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी।

सड़क की मांग को देखते हुए फॉरेस्ट कॉलोनी की पार्षद सोनामणी पोयाम के द्वारा प्रपोजल बनाकर नगर पालिका के माध्यम से 43 लाख रुपए से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाया गया है। 43 लख रुपए से निर्मित किए जाने वाले सीसी सड़क निर्माण कार्य का कोंडागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता हुसैनी के हाथों भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान विधायक लता उसेंडी ने पार्षद सोनामणी पोयाम का प्रशंसा करते हुए कहा कि, स्थानीय की मांग उनके समक्ष भी कई बार आती रही है, इस मांग को सोनामणी पोयाम के प्रयास से आज पूरा किया जा सका है।