Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

भाजपा ने भारत रत्न अटलबिहारी बाजपेयी को किया याद ….

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

जगदलपुर, 26 दिसम्बर । पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर मण्डल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का समग्र जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये सदैव प्रेरणा स्त्रोत है। उनके जीवन मूल्यों का अनुसरण करना ही स्व. अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा जिला कार्यालय में स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मनायी जाती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी के जीवन में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आर्येन्द्र आर्य व आभार प्रदर्शन संग्राम सिंह राणा ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, आनंदमोहन मिश्रा,रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, छबिलेश्वर जोशी,अश्विन सरडे, राजेन्द्र बाजपेयी, सुधा मिश्रा, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, राजपाल कसेर, बृजेश भदौरिया, धनसिंह नायक, नरेंद्र पाणिग्रही, राणा घोष,राकेश तिवारी, अभय दीक्षित, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ल, संतोष बाजपेयी, संतोष त्रिपाठी, प्रकाश रावल, सूर्य भूषण सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।