Google Analytics Meta Pixel
Crime

फिल्म दृश्यम देख पत्नी ने पति का किया मर्डर… 6 महीने तक ऐसे घुमाया कि पुलिस बन गई घनचक्कर…

इम्पैक्ट डेस्क.

अशोकनगर : शहर में एक युवक की गुमशुदगी की शिकायत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मामले में लापता युवक की 6 माह पहले उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी पत्नी और प्रेमी ने दृश्यम फिल्म को बार-बार देखा। फिर पति के इलाज का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गई। रास्ते में अपने प्रेमी के साथ मिलकर विदिशा जिले के शमशाबाद में पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

ममला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है, जहां पर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। शहर के रहने वाले 35 वर्षीय सौरभ जैन की गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। परिजनों ने 13 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पूछताछ के लिए सबसे पहले पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके साथ रह रहे दीपेश भार्गव को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ शुरू की।

थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ जैन के भाई ने शिकायत की थी। इसके बाद जब जांच की गई तो सामने आया कि शहर के रहने वाले सौरभ जैन की शादी आठ साल पहले ऋचा जैन से हुई थी। इस बीच ऋचा जैन और दीपेश भार्गव के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों ने मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद 23 फरवरी 2023 को आरोपी पत्नी सौरभ जैन का इलाज करने की बात कह कर यहां से ले गई। विदिशा के सिरोंज में ₹35000 में गाड़ी किराए से की।

दृश्यम फिल्म देखकर रची पति की मौत साजिश
इस दौरान आरोपी पत्नी और प्रेमी ने पति की मौत का प्लान। साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए दृश्यम फिल्म को बार-बार देखा। इसके बाद पति की हत्या करदी और फिर जब पुलिस ने पूछताछ की तो बार-बार पुलिस को अलग- अलग कहानी बताई। पहले तो आरोपियों ने सौरभ जैन के शव के टुकड़े कर के जलाने की बात कही। जब पुलिस ने हड्डियों को लेकर सवाल पूछा तो पहले शहर का कर्बला बताया। इसके बाद ओर नदी और फिर तुलसी सरोवर तालाब में शव की हड्डियां फेकना बताया।