बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 12 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 14 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 15 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
स्वास्थ्य

चमत्‍कार! इंसान के शरीर में लगाई गई सुअर की किडनी… डॉक्‍टर बोले, आने वाले दिनों में बदलेगी ट्रांसप्‍लांट की दुनिया…

इम्पैक्ट डेस्क.

क्या भविष्य में जानवरों के अंगों को मानव शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा? प्रत्यारोपण के लिए अंगों की कमी को देखते हुए अकसर यह सवाल पूछा जाता है और इसका जवाब हां भी हो सकता है। दरअसल हाल ही में न्यूयॉर्क में डॉक्टरों की एक टीम ने सुअर की किडनी मानव शरीर में डाल दी, जो बीते एक महीने से सामान्य ढंग से काम कर रही है। इससे मेडिकल साइंस में एक नई क्रांति की उम्मीद जगी है। यह प्रत्यारोपण ब्रेन डेड शरीर में किया गया है। जानवरों के अंगों से मानव जीवन को बचाने की कोशिश के तहत यह एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। 

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने इस एक्सपेरिमेंट के बारे में जानकारी दी। शोधकर्ताओं का कहना है कि वह एक और महीने तक देखेंगे कि आखिर अल्बेट नाम के मृत व्यक्ति के शरीर में वह किडनी कैसे काम करती है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के ट्रांसप्लांट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. रॉबर्ट मॉन्टगोमरी ने बताया, ‘क्या यह मनुष्य के अंग के तौर पर ही काम कर रहा है? अभी तक तो ऐसा ही लगता है।’ उन्होंने कहा कि यहां तक कि सुअर की लगाई किडनी तो मनुष्य के अंग से भी ज्यादा बेहतर ढंग से काम कर रही है। 

डॉक्टर ने बताया कि 14 जुलाई को अल्बेट के शरीर से उनकी वास्तविक किडनी को निकालकर सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। इसके तुरंत बाद देखा गया कि यह किडनी काम कर रही थी और यूरिन का प्रॉसेस जस का तस था। इससे यह संभावना पैदा हुई है कि प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों की कमी सुअर की किडनी से पूरी की जा सकती है। ब्रेन डेड अल्बेट की बहन ने कहा कि मेरे भाई चाहते थे कि वह दुनिया की मदद करें। इसलिए हमने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके शरीर को प्रयोग के लिए डोनेट किया। उन्होंने कहा कि वह तो अब मेडिकल की किताबों में जगह पाएंगे और हमेशा जिंदा रहेंगे। 

दशकों से वैज्ञानिक जानवरों के अंगों को मानव शरीर में प्रत्यारोपित करने के प्रयास करते रहे हैं, लेकिन असफलता हाथ लगी है। अब शोधकर्ता जेनेटिकली मोडिफाइड सुअरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ट्रायल ने उन्हें सफलता की एक किरण दिखाई और इस दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।