Google Analytics Meta Pixel
District Sukma

सुकमा में एक लाख की इनामी नक्सली महिला ने किया आत्मसमर्पण… 12 साल रही प्रतिबंधित संगठन के साथ…

इम्पैक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार समर्पण करने वाली महिला की पहचान हेमला गंगी के रूप में हुई है। वह पिछले 12 सालों से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुई थी।