Google Analytics Meta Pixel
District bilaspur

CG : कमरे में फंदे पर लटका मिला माँ और 2 साल की मासूम बच्ची का शव… जांच में जुटी पुलिस…

इम्पैक्ट डेस्क.

बिलासपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। दो वर्ष की मासूम बच्ची और माँ का फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। ये पुरा मामला बिलासपुर के कोटा थाना इलाके के ग्राम अमने का बताया जा रहा है। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कोटा इलाके के अमने गाँव में स्थित पानी टंकी के पास के एक घर के बंद कमरे में महिला और उनकी दो वर्ष की बच्ची का फंदे पर लटका हुआ लाश मिला है। मृतिका महिला का नाम गीता बाई पति दिनेश यादव उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं घटना के वक्त महिला के परिवार लोग शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए हुए थे, बताया जा रहा है की महिला की देवर घर पर था। ससुर कुछ काम से कोटा गया हुआ था , वहीं घर की कार को लेकर बुकिंग में अमरकंटक गया गया था।

इधर माँ और मासूम बच्ची की मौत की खबर सुनकर पूरे गाँव में मातम पसर गया। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की हर एंगल जांच कर रही। और लोगों से पूछताछ कर रही है।