Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
D-Bilaspur-DivisionState News

लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम का मंच टूटा… पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अनेक कांग्रेसी नेता गिरकर हुए घायल… देखें विडियो

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। बिलासपुर।

रविवार को देवकीनंदन चौक में कांग्रेस पार्टी की लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च पहुंचने के बाद मंच पर संख्या से अधिक लोग सवार हो गए।जिससे मंच एकाएक टूट कर गिर गया।इस दौरान मंच पर कांग्रेस के बड़े नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ चंदन यादव, नगर विधायक शैलेश पांडे, बैजनाथ चंद्राकर, आशीष सिंह, रश्मि सिंह चंद्रप्काश बाजपेई समेत कांग्रेस के कई दर्जन नेता उपस्थित थे।

इस दौरान कवरेज के मद्देनजर काफी संख्या में पत्रकार भी मंच पर सवार थे। एका एक मंच टूट कर चारों तरफ से गिर गया।मंच पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे भी थे।

इस घटना में डॉ चंदन यादव और विजय केशरवानी को गंभीर चोट पहुंची है। मंच पर मौजूद पत्रकार अखिल वर्मा के सिर पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि चोट PCC चीफ मोहन मरकाम को भी लगी है। बिलासपुर में मंच गिरने के बाद भगदड़ सी मच गई।मौके पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। इस दौरान आशीष सिंह के दाहिने पैर पर चोट होना पाया गया।

बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च रविवार को थी। इसमें प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी की महासचिव कुमारी सैलजा भी पहुंची थी।सैलजा रायपुर की मीटिंग में शामिल होने के बाद शाम को बिलासपुर पहुंची।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ.चंदन यादव ने कहा कि पार्टी को जनता का आर्शीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि देश में लोकतंत्र, भाईचारा और सद्भाव पर चर्चा हो। देश में नफरत की राजनीति न हो। बंटवारे की राजनीति खत्म हो। श्री यादव ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने ठीक ही कहा कि सारे भ्रष्टाचारी एक प्लेटफार्म पर आ गए हैं।