Google Analytics Meta Pixel
District bilaspur

बीजापुर : प्रेशर आईईडी की जद में आने से CAF के प्लाटून कंमाडर शहीद… पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर जिले के थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत CAF कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए कैंप तिमेनार से सुरक्षा बल सड़क सुरक्षा ड्यूटी के लिए निकली थी. एटेपाल कैंप से महज 1 किमी दूरी पर सड़क से लगी टेकरी में माओवादियों ने प्रेशर IED लगा रखा था. जिसके चपेट में आने से 19वीं वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव शहीद हो गए. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर.