Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
BeureucrateGovernmentState News

मुख्य सचिव ने केन्द्र प्रवर्तित एवं केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं की समीक्षा की

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.
केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत राशि का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने राज्य शासन के सभी विभागों के अपर, प्रमुख, और प्रभारी सचिवों को निर्देश दिय है कि वर्ष 2019-20 के दौरान विभिन्न विभागों में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत एवं आबंटित राशि का समुचित उपयोग करें।

मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में केन्द्र प्रवर्तित एवं क्षेत्रीय योजनाओं के अंतर्गत भारत सरकार से प्राप्त राशि एवं व्यय तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने भी केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के वित्तीय संसाधनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत राशि का यदि आबंटन शेष है तो तत्काल समुचित कार्रवाई कर आबंटन प्राप्त कर लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव ने कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, गृह, आवास पर्यावरण, खनिज, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, नगरीय विकास, श्रम, राजस्व, वन, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अंतर्गत आने वाली केन्द्र प्रवर्तित तथा केन्द्र क्षेत्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह एवं ग्रामीण विकास, सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, श्रम विभाग के सचिव सोनमणी बोरा, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के सचिव डीडी सिंह, राजस्व सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव आशीश भट्ट सहित अन्य विभागों के सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *