Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Big newsPolitics

हैदराबाद के विधायक के बिगड़े बोल : भाजपा को वोट न करने वाले जान लें, योगी जी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं…

इंपैक्ट डेस्क.

उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी की निगाहें तीसरे चरण की ओर हैं। ऐसे में इस चरण में भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए बयानबाजी शुरू हो गई है, लेकिन भाजपा के एक विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जिसकी आलोचना शुरू हो गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने विवादित बयान में वोटरों के लिए धमकी भरे लहजे का प्रयोग किया।

दरअसल, टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।

निकल चुके हैं बुलडोजर
टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।

हिंदुओं से की यह अपील
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।