Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National NewsRajneeti

प्रियंका गांधी का यूटर्न: ‘मैं ही चेहरा’ बयान से पलटीं कांग्रेस महासचिव, बोलीं- वो तो मैंने थोड़ा बढ़ के कह दिया था…

इंपेक्ट डेस्क.

कांग्रेस के युवा घोषणापत्र के एलान के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को साफ संकेत दिया था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा वही हैं। उनके इस बयान के बाद से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि विपक्षी पार्टियों के बीच भी यह बात चर्चा का मुद्दा बन गई थी। हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने अपने इस बयान को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी।

नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव के लिए युवा घोषणापत्र जारी करने के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यूपी में कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है?