बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
छत्तीसगढ़

बस्तर : सरकार के एजेंडा में नक्सली, खदान और विकास…

दबी जुबां से…/ सुरेश महापात्र

सरकार ‘विकास’ के एजेंडे पर काम करती है और माओवादी आदिवासियों के ‘विश्वास’ के एजेंडे पर टिके हैं…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 10 माह पूरे हो गए हैं। बीते दस माह में बहुत से बड़े फैसले लिए। कई बड़े फैसले लेते दिखती भूपेश सरकार अभी भी वैसा महसूस नहीं करा पा रही है जैसा अपेक्षित है, ऐसा लगता है कि कुछ कमी सी है। 90 सदस्यीय विधान सभा में अब 69 सीटें जीताकर कांग्रेस को जनता ने एक तरफा जनादेश दिया है। उपचुनाव के बाद बस्तर की अधूरी बाजी भी कांग्रेस ने पूरी तरह जीत ली है। पूरे 12 के 12 विधायक अब कांग्रेस के पास हैं। ऐसे में आम लोगों की उम्मीदों का परवान चढ़ना स्वाभाविक है।

एक बात तो तय है कि बस्तर हिंदुस्तान का सबसे संवेदनशील संभाग है। इसके सातों जिले माओवाद प्रभावित हैं। केंद्र सरकार भी बस्तर पर फोकस करते दिख रही है। हाल ही में केंद्रीय गृहसचिव ने जगदलपुर में बैठक लेकर हालात का जायजा लिया। वैसे यह भी पहली बार नहीं है। पूर्व में भी ऐसी कई बैठकें हो चुकी हैं।

इस बार की बैठक में बड़ी बात यह है कि केंद्र में अमित शाह जैसे कुशल राजनीतिज्ञ गृहमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी कार्यशैली को लेकर पहले से ही यह अपेक्षित है कि अगर उन्होंने कह दिया कि समस्या खत्म का मतलब समस्या खत्म…! अब यह कब तक खत्म होगा वे ही जानें…

इसके उलट यह समझना जरूरी है कि बस्तर की समस्या अन्य आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों से अलग किस्म की है। बस्तर में आदिवासी समुदाय के साथ ‘विकास और विश्वास’ की बुनियादी लड़ाई है। सरकारें ‘विकास’ के एजेंडे पर काम करती हैं और माओवादी आदिवासियों के ‘विश्वास’ के एजेंडे पर टिके हैं।

डिपाजिट—13 में अडानी की कंपनी ‘एईएल’ के खनन संबंधित ठेके पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस विवाद के पीछे माओवादियों की संलिप्तता को लेकर किसी को संशय नहीं है। सब कुछ आसान है की तर्ज पर अडानी की कंपनी विवाद से पहले जिस तेजी के साथ बस्तर के जंगल में कूदती—फांदती घुसी थी, अब वह भी हौले से कदम रखने पर विश्वास कर रही है।

आंदोलन और विवाद के बाद फर्जी ग्राम सभा की शिकायतों पर जिला प्रशासन की गठित प्रशासनिक कमेटी की जांच चल रही हैं। निर्णय राज्य सरकार के पाले में है। ऐसे में सीएमडीसी और एनएमडीसी के साझा उपक्रम ‘एनसीएल’ की गतिविधियां भी थमी सी ही हैं।

नक्सलवाद के बस्तर से खात्मा की तैयारी के बीच बैलाडिला की खदानों में बहुत कुछ बदलता हुआ दिख रहा है। मसलन एस्सार स्टील से आर्सेलर मित्तल का सौदा करीब—करीब तय हो चुका है। जिंदल की प्रास्पेक्टिंग लीज की अवधि पूरा होने से पहले ही माइनिंग लीज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यानी लौह अयस्क के खदानों को माओवाद मुक्त किए बगैर वहां विकास की राह आसान नहीं है। इसके लिए समुचित ताकत का इंतजाम और उपयोग की रणनीति की दिशा में काम करने की स्थिति साफ दिखाई दे रही है।

सो यदि केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत लगाकर बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में कदम उठा रही है तो परिणाम आने तक इंतजार करना होगा। आगामी समय में बस्तर में नया रण होगा। जिसमें सरकार के ‘विकास और माओवादियों के विश्वास’ के दरमियां फैसले सुनाए जाएंगे।

बड़ी बात…

कोई मानें या ना मानें राज्य में सरकार बदलने के बाद एनएमडीसी को थोड़ी दिक्कत तो हो ही रही है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी एन बैजेंद्र कुमार सीएमडी हैं उन्हें राज्य सरकार को विश्वास में लेने के लिए ‘हां’ और ‘ना’ के मध्य में च्वाईस थी। पर कांग्रेस की सरकार में सीएम भूपेश बघेल की ‘हां’ हासिल करने के लिए थोड़ी एनएमडीसी को नरमी बरतना मजबूरी हो गया है। डिपाजिट—13 के विवाद में एनएमडीसी का काम ठप होने के बाद सीएमडी की मुलाकात रंग लाई। तब भी भूपेश बघेल कुछ बातें मनवाने में कामयाब रहे। सरकार को अब भी ऐसे ही अवसर की तलाश रहेगी। आज ही राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री से एनएमडीसी के बस्तर में मुख्यालय को लेकर अपनी मांग रख दी है।

और अंत में…

एनएमडीसी को 2020 में खत्म हो रहे लीज के लिए सरकार की सहमति चाहिए थी। वह मिल गई पर इसके लिए सीएमडी ने जिस प्रोजेक्ट को करीब दो बरस तक टालकर रखा था उसे एक्सेप्ट करना पड़ा। सीएमडी 1200 करोड़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट को करीब—करीब इंकार कर चुके थे। वे चाहते थे कि इस प्रोजेक्ट को एनएमडीसी ही करे। पर सरकार ने इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार के हाउसिंग बोर्ड के अधीन करवाने के लिए सहमति ले लिया। यानी बस्तर में जो कुछ हो रहा है वह सब कुछ सौदे में शामिल है। इसी तरह से आने वाले समय में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच मची रार भी सौदे से ही हल होने के आसार हैं…

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *