Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Politics

खाद की कमी को लेकर फिर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम बघेल ने किया पलटवार…

Impact desk.

छत्तीसगढ़ में खाद की कमी को लेकर एक बार फिर पक्ष विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी जोरों पर है। पूर्व सीएम रमन सिंह के ट्वीट के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने करारा पलवार किया है। रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि सरकारी संरक्षण में दोगुनी कीमत पर खाद मिल रहा है।

वहीं, इस ट्वीट के जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने लिखा है कि रमनकाल में सबसे ज्यादा खाद की कालाबाजारी होती थी। राजनांदगांव में ही सबसे ज्यादा कालाबाजारी होती थी। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होती थी। आज हम शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *