Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
D-Raipur-DivisionRajdhani

नगर निगम रायपुर की वार्ड समितियों के जोन अध्यक्ष पद पर विनोद अग्रवाल, हरदीप सिंग होरा, डाॅ. प्रमोद साहू, मन्नू यादव, श्रीमती निशा देवेन्द्र यादव, मनीराम साहू, घनश्याम छत्री, प्रमोद मिश्रा, आकाश दीप शर्मा निर्वाचित…

सभापति प्रमोद दुबे नगर निगम जोन 4 के पदेन अध्यक्ष… 10 में से 8 जोन में कांग्रेस का अध्यक्ष…
महापौर एजाज ढेबर ने नवनिर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्षों को निर्वाचन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

रायपुर –

आज नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत नगर निगम रायपुर की वार्ड समितियों के जोन अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन जोन कार्यालयों में नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन प्राधिकारी के रूप मं जोन कमिष्नर के मार्गदर्षन में संपन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष पद पर वार्ड समिति क्रमांक 1 हेतु श्री विनोद अग्रवाल, वार्ड समिति क्रमांक – 2 हेतु श्री हरदीप सिंग होरा, वार्ड समिति क्रमांक – 3 हेतु डाॅ. प्रमोद साहू, वार्ड समिति क्रमांक- 5 हेतु श्री मन्नू यादव, वार्ड समिति क्रमांक – 6 हेतु श्रीमती निषा देवेन्द्र यादव, वार्ड समिति क्रमांक – 7 हेतु श्री मनीराम साहू, वार्ड समिति क्रमांक – 8 हेतु घनष्याम छत्री, वार्ड समिति क्रमांक – 9 हेतु श्री प्रमोद मिश्रा, वार्ड समिति क्रमांक – 10 हेतु श्री आकाष दीप शर्मा को जोन अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे के नगर निगम अधिनियम के तहत नगर निगम वार्ड समिति क्रमांक 4 का पदेन अध्यक्ष होने की जानकारी प्रथम सम्मिलन में दी ।
नगर निगम के जोन कार्यालयों में जोन अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष को प्रमाण पत्र जोन कमिष्नर ने प्रदत्त किये। नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम के नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों को निर्वाचन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं है। महापौर श्री ढेबर ने कहा कि जोन अध्यक्ष के कामकाज संभालने पर जोनो के माध्यम से राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप नगर निगम के वार्डो में जनहित में जनसुविधा हेतु विकास कार्यो को और अधिक तेजी से गतिमान किया जा सकेगा। साथ ही जोन प्रतिदिन आने वाले आमजनों की दैनिक समस्याओं का जोन स्तर पर त्वरित निदान हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *