Google Analytics Meta Pixel
Big news

कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत… जिला प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी…

इम्पैक्ट डेस्क.

पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूल गढ़ में कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।