Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
National News

24 महिलाओं सहित 29 लोग लापता… तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें मिसिंग लोगों की लिस्ट…

इम्पैक्ट डेस्क.

राजधानी दिल्ली के मुंडका में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद व्याकुल परिजन अपने प्रियजनों की तलाश में शुक्रवार की रात से कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है।