Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

25 महिलाएं हुई उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

भिलाई

एसएस फाउंडेशन के उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 महिलाओं को नारी शक्ति रत्न सम्मान से मुख्य अतिथि डॉ. श्रुतिका देवेंद्र यादव, अतिथि शिल्पा साहू (डी.एस.पी. भिलाई थाना), सुचित्रा सोनी (सीपी. ज्वेलर्स), नोमिन साहू (पार्षद, सेक्टर -2) और प्रशांत नीरज ठाकुर ने सम्मानित किया। इस दौरान अतिथियो ने सभी महिलाओ को उनके उत्कृठ कार्य की सराहना किया और आगे बढने के लिए कुछ टिप्स भी दिए। इस अवसर आयोजक शिखा साहू, जागेश्वरी मेश्राम, सोमा साहू, झिलमिल बेनर्जी, रानू यादव, रजनी कौर, संगीता उपस्थित थी।

इनका हुआ सम्मान – ज्योति पारख, ममता मोटवानी, जागृति गोठी, डॉ. मोनिका साहू, पिया भौमिक, दीपाली मिश्रा, चित्रेखा साहू, निर्मला  मजूमदार,रीता मंडल, किरण राठौर, ममता सेन, रश्मि, शीतल समूह , सुशीला , निशा साहू, सुचित्रा सोनी।
इस दौरान शिखा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है लेकिन उनके हूनर को तराशने की जरुरत है। आज जो महिलाएं सम्मानित हुई हैं वह अपने हूनर के कारण क्योंकि आज वे समाज में जानी और पहचानी जाने लगी है।